Friday, December 19, 2008

पढ़े विकिपीडिया अब अपने मोबाइल पर

विकिपीडिया के पाठकों के लिए खुशखबरी! अब आप सूचना या जानकारी जो विकिपीडिया के वेबसाइट से चाहते है उसे अब अपने मोबाइल से भी ढूंढ औए पढ़ सकतें है। विकिपीडिया ने अपने मोबाइल संस्करण को शुरू कर दिया है। विकिपीडिया को मोबाइल पर पढने के लिए आप अपने जी पी आर एस युक्त मोबाइल से mobile.wikipedia.org पर जा कर पढ़ सकते है व अपनी पसंद की जानकारी ढूंढ सकतें है। वेकिपेडिया ने इस मोबाइल वेबसाइट में ग्राफिक्स का बिल्कुल उपयोग नही किया है जिससे की वेब पेज तेजी से खुल सकतें है और आपको ज्यादा बाइट्स डाउनलोड नही करनी पड़ेगी। इस वेबसाइट को साधारण वैप युक्त मोबाइल से भी देखा जा सकता है।

No comments: